बनियापुर में राज्यपाल ने किया खेल सम्मान भवन का लोकार्पण

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने शुक्रवार को सारण जिले के बनियापुर में नवनिर्मित खेल सम्मान भवन का लोकार्पण किया। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत निर्मित इस भवन से क्षेत्र के स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।लोकार्पण समारोह में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक केदारनाथ प्रसाद सिंह, बिहार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, सारण के जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस खेल सम्मान भवन के निर्माण से बनियापुर सहित आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Next Post

साइबर सुरक्षा जागरूकता श्रृंखला – जिला प्रशासन

Sat Nov 7 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email जिला प्रशासन, नवादा द्वारा संचालित साइबर सुरक्षा जागरूकता श्रृंखला के दूसरे दिन आम नागरिकों को UPI भुगतान (पेमेंट) से संबंधित साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने की अपील की जाती है। साइबर अपराधी इन दिनों UPI के माध्यम से लोगों को ठगी […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें