
राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ शराबबंदी वाले बिहार में 15 युवक जक्कनपुर थाना अंतर्गत एक निजी होटल में शराब पार्टी कर रहे थे उनके पास से भारी मात्रा में शराब पिस्टल मैगजीन और कई जिंदा कारतूस पुलिस द्वारा बरामद किया गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी उसके आधार पर होटल में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की गई तो 15 युवकों को मौके पर से शराब पार्टी मनाते हुए गिरफ्तार किया गया है .
पुलिस द्वारा उन लोग का आपराधिक इतिहास भी खंगाल जा रहा है. यह लोग होटल में शराब पार्टी कर रहे थे हथियार लाइसेंसी नहीं है यह लोग रिल बनाते थे और फेसबुक पर इंस्टाग्राम पर डालते थे.पुलिस का कहना है कि कल 15 लोग शराब पार्टी कर रहे थे जिसमें से दो के पास हथियार था जिसका नाम दिव्यांशु और मोहित बताया जा रहा है. यह दोनों कल पटना सिटी से हथियार खरीदे थे और भी हथियार होने की सूचना है. लगातार छापेमारी की जा रही है.

