भागलपुर : मिनीगन फैक्ट्री का उदभेदन, एक अपराधी गिरफ्तार

भागलपुर : सुलतानगंज पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन किया. इस मामले मे मिनीगन फैक्ट्री का संचालन कर रहे एक अपराधी को पुलिस ने मौके पर से गिरफतार कर लिया. पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के स्तनडीह गांव में छापेमारी किया गया. छापेमारी मे पुलिस को पैमाने पर अवैध हथियार निर्माण का सबूत मिला. जिसके आधार पर सुलतानगंज थाना में नगर पुलिस अधीक्षक,पुलिस अधीक्षक सायम रजा एवं पुलिस उपाधीक्षक नवनीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर सुलतानगंज थाना अन्तर्गत स्तनडीह गांव के वार्ड 12 मे निवासी मुकेश कुमार मंडल के छापेमारी किया गया. पुलिस ने बताया कि घर का घेराबंदी का छापेमारी किया गया तो उसके घर के अंदर बने तहखाना में रंगे हाथ हथियार बनाते हुए पकड़ा गया.जिसमें दो निर्मित 24 इंच बैरल का देसी पिस्टल, मास्केट एवं 6 इंच का देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस ,खोखा एवं दो पिलेट तथा पांच अर्ध निर्मित देसी पिस्तौल, एक अर्ध निर्मित बैरल छोटा, 12 पीस अर्ध निर्मित बड़ा बैरल 24 इंच का, एक ड्रिल मशीन, एक बेंच ,वाईस मशीन, एक लोहा गरम करने का भांति,रैती पिलास ,स्प्रिंग हेतु कमानी ,स्केल इत्यादि बरामद किया गया .

Next Post

श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

Thu May 28 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email पटना: उद्योग विभाग, बिहार सरकार की माननीय मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) एवं आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार (IDA) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उद्योग विभाग के सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें