सुपौल में युवती की गला रेतकर हत्या

सुपौल : चरने गांव में सोमवार देर रात एक 19 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई है . युवती का शव घर से100 मीटर दूर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चरने महादलित की पहली मंजिल पर खून से लथपथ अवस्था में मिला है .इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, हालांकि हत्या के पीछे के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है .मृतका की पहचान स्वर्गीय सीयाराम सरदार की 19 वर्षीय पुत्री बंदना कुमारी के रूप में की गई है. बंदना अपने परिवार में सबसे छोटी थी। वह दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी संतान थी. परिवार पहले से ही एक दुखद हादसे का सामना कर चुका है. उसकी एक बहन की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी. सोमवार रात बंदना ने परिवार के साथ भोजन किया था, इसके बाद वह घर में संचालित परचून दुकान में अपनी भतीजी के साथ सोने चली गई. उसके बाद ही ये घटना हुआ .

Next Post

प्रयागराज में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की ज़ोरदार टक्कर से ईसीसी कॉलेज की छात्रा की मौत

Tue May 19 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email नैनी क्षेत्र के सीओडी रोड चाका में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बीएससी की छात्रा मोनी सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के मुताबिक चाका निवासी श्याम लाल सिंह सीमेंट और सरिया की दुकान चलाते हैं। […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें