प्रयागराज में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की ज़ोरदार टक्कर से ईसीसी कॉलेज की छात्रा की मौत

नैनी क्षेत्र के सीओडी रोड चाका में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बीएससी की छात्रा मोनी सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के मुताबिक चाका निवासी श्याम लाल सिंह सीमेंट और सरिया की दुकान चलाते हैं। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी मोनी सिंह इविंग क्रिशचन कॉलेज में बीएससी की छात्रा थी।

परिजनों के अनुसार सोमवार को मोनी कॉलेज गई थी। वापस लौटते समय वह चाका ब्लॉक के पास पैदल घर आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल छात्रा को तत्काल चाका अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका के पिता श्याम सिंह पटेल ने बताया कि वह घर के बाहर खड़े थे और उनकी बेटी सड़क के किनारे बाईं ओर से पैदल घर लौट रही थी। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई और बाद में मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Next Post

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Wed May 20 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक हुई।समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि 26-27 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें