दो चचेरे भाई के शव मिलने से मचा कोहराम

सासाराम : पत्थर के खदान में भरे पानी से दो चचेरे मासूम भाई के शव मिलने से मचा कोहराम .रोहतास जिले के इलाके के पत्थर खदान में भरे पानी से पुलिस ने काफ़ी मशक्कत पर दो शव बरामद किया है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है .डिहरी एएसपी अतुलेश झां ने कहा कि पिछले दिन इंद्रपुरी क्षेत्र के नावाडीह से 14 वर्षीय सुधीर पाल और 12 वर्षीय प्रदीप पाल घर से निकले थे, जहां खोजबीन की जा रही थी . इसी बीच धौडाड़ थाना अंतर्गत पत्थर खदान में भरे पानी से दोनों किशोर चचेरे भाई की शव बरामद हुआ है.पुलिस आगे कि करवाई में जुट गई है .डिहरी एएसपी अतुलेश झां ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नहाने के दौरान डूबने का प्रतीत होता है, हालांकि हर पहलू की गहन जांच की जा रही है.

Next Post

प्रेम कुमार ने अपने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया

Tue Nov 25 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पूर्व मंत्री एवं गया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक डॉ. प्रेम कुमार जी ने आज अपने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास तथा निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक परियोजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें