प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक को परिजनों द्वारा जमकर पिटाई ,हो गई मौत

गोपालगंज : प्रेम प्रसंग में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दिए जाने से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है.मझवालिया गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को लड़की के परिजनों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के गोविंदगंज निवासी 23 वर्षीय बादल सिंह के रूप में हुई है. बादल सिंह का मझवालिया गांव निवासी काजल कुमारी के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. काजल कुमारी शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है, हालांकि पारिवारिक विवाद के कारण वह इन दिनों अपने मायके में रह रही थी और इसी बीच बीती रात बादल अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया, लेकिन देर रात युवक के घर पहुंचने की भनक प्रेमिका के परिजनों को लग गई. आरोप है कि इसके बाद परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसे बंधक बनाकर जमकर मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई .

Next Post

प्रयागराज में हीट वेव के बीच बीते 6 घंटों बिजली नहीं, दो दर्जन से अधिक मोहल्ले के लोग परेशान

Tue May 19 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email गोविंदपुर में 11 हजार की केबल में फाल्ट होने पर 2 दर्जन मोहल्ले में 6 घंटे से बिजली नहीं है। शाम 6 बजे से फाल्ट पकड़ में नहीं आया। विद्युत उपकेंद्र तेलियरगंज और गोविंदपुर में भी बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे तेलियरगंज, मेहदौरी, बद्री […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें