सतीश कुमार राघोपुर से आज करेगे नामांकन

कहा जाता है कि राघोपुर लालू परिवार का अभेद किला है जिसे 2010 में सतीश कुमार ने भेदा था और राबड़ी देवी को हराया था .लिहाजा इस बार भी इस किले में सेंध लगाने के लिए भाजपा ने अपने पुराने नेता सतीश कुमार को राघोपुर से तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है.जो आज नामांकन करने वाले है .इससे पहले भाजपा उम्मीदवार सतीश हाजीपुर स्थित ऐतिहासिक पतालेश्वर महादेव के दरबार मे पहुंचे और हाजिरी लगाई.पूजा पाठ करने के बाद सतीश कुमार ने कहा कि पहले भी मां को हरा चुका हूं और इस बार बेटे को हरायेगे .उन्होंने कहा कि 2010 में चुनाव जीतने से पहले नीतीश कुमार ने राघोपुर की जनता को कहा था कि आपको पुल चाहिए और हमे सतीश और चुनाव जीतने के बाद नीतीश जी ने अपना वादा पूरा करते हुए राघोपुर में सिक्स लेन पुल बनवा दिया.उन्होंने कहा कि अगर इस बार चुनाव जीतेंगे तो राघोपुर का सिंगापुर बनाऊंगा .

Next Post

श्रवण कुमार ने आज अपना नामांकन दाख़िल किया

Thu Oct 16 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email नालंदा :आज मंत्री श्रवण कुमार ने अपना नामांकन दाख़िल किया.पर्चा दाखिल कर बापस लौटने के दौरान NDA के कार्यकर्ताओं ने फूल माला से इनका स्वागत किया. श्रवण कुमार ने कहा हमलोग विकास करने वाले है प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें