
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने र राजद नेता तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठकर, उस पद की गरिमा को गिराना, झूठ बोलना और जनता के बीच भ्रम फैलाना, यही उनका काम रह गया है. जनता यह सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब भरपूर देगी.उन्होंने तेजस्वी यादव के लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि खुद उनके पास तथ्यों का कोई आधार नहीं है, जबकि उन्होंने अपने खिलाफ चुनाव आयोग से आए नोटिस का जवाब सबूतों के साथ दिया था. विजय सिन्हा ने कहा, चुनाव आयोग का मुझे नोटिस आया, मैंने उसका जवाब दिया और मेरा EPIC नंबर भी खत्म भी हुआ. मेरे पास सबूत था, लेकिन तेजस्वी यादव अपना जवाब क्यों नहीं दे पा रहे हैं?

