स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न

आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत आज हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केन्द्र, नवादा मनोज कुमार के नेतृत्व में कुल 09 प्लाटून ने अनुशासित तरीके से हिस्सा लिया।

परेड का निरीक्षण जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा अभिनव धीमान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परेड दलों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेहतर एवं प्रभावशाली प्रस्तुति देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) ने जानकारी दी कि आज का पूर्वाभ्यास सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ है। सभी प्लाटून के सदस्य उच्च मनोबल एवं अनुशासन के साथ स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्णतः तैयार हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समारोह के दिन परेड नवादा जिले की गौरवशाली परंपरा और अनुशासन का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करेगी।

Next Post

निर्वाचन आयोग वोट की डकैती कर रहा है-तेजस्वी यादव

Thu Aug 14 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email तेजस्वी यादव ने कहा कि SIR में लापरवाही एक गम्भीर मुद्दा है।निर्वाचन आयोग वोट की डकैती कर रहा है।आज तक निर्वाचन आयोग के तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस नही हुई है।वोट की चोरी 2020 के विधानसभा चुनाव में भी किया गया था क्योंकि हमलोग की […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें