ज्ञान भवन में दो दिवसीय गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार 2026 का आयोजन

बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग की ओर से पटना के ज्ञान भवन में दो दिवसीय “गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार–2026” का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, देशभर से आए कृषि वैज्ञानिक और विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।दो दिवसीय गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार में गन्ना उत्पादन बढ़ाने, किसानों को नई तकनीक से जोड़ने और गन्ना आधारित उद्योगों के विस्तार को लेकर चर्चा की जा रही है। सेमिनार में देशभर से आए कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों द्वारा गन्ना खेती की आधुनिक तकनीक, उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के उपायों पर मंथन किया जा रहा है।

डीडी न्यूज़ से बातचीत में गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू करने और नई चीनी मिलें स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इस सेमिनार के माध्यम से गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करने और राज्य में गन्ना उत्पादन बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Next Post

जलवायु अनुकूल बकरीपालन पर एकदिवसीय कार्यक्रम राजधानी पटना के होटल चाणक्या में आयोजित किया गया

Mon Mar 9 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email

आपकी पसंदीदा ख़बरें