
सहरसा के इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. छात्रों का आरोप है कि परीक्षा के दौरान एक छात्र के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार करते हुए उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया गया.प्रदर्शन कर रहे छात्र 2021 बैच के फाइनल ईयर प्रोफेशनल परीक्षा में शामिल थे। छात्रों के अनुसार, मेडिसिन पेपर-1 की परीक्षा के दौरान गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज मधेपुरा के छात्र मोहम्मद अब्दुल्ला को परीक्षा से वंचित कर दिया गया.छात्र ने बताया कि वह इंविजीलेटर से अनुमति लेकर वॉशरूम गए थे. लौटने के बाद अपनी सीट के पास खड़े होकर प्रश्न याद करने के दौरान उनकी पास बैठे छात्र से सामान्य बातचीत हो गई, जिसे परीक्षा कर्मियों ने अनुचित गतिविधि मान लिया और इसके बाद उनका प्रश्नपत्र छीन लिया गया और उन्हें परीक्षा से बाहर कर दिया गया.उनका कहना है कि यह फाइनल ईयर की परीक्षा है और इससे उनका एक साल बेकार हो सकता है.हंगामे की सूचना पर सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सभी पक्षों से बातचीत कर रहे है .

