स्व० शकुंतला देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा जिला के तेलमर थाना के नूरनगर गांव जाकर पाकड़ के पैक्स अध्यक्ष श्री राम नारायण प्रसाद की धर्मपत्नी स्व० शकुंतला देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० शकुंतला देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधायक जीतेन्द्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, राम नारायण प्रसाद के परिजन, जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Next Post

27.78 करोड़ कोसी बराज के रखरखाव और मरम्मत के लिए स्वीकृत- सम्राट चौधरी

Tue Aug 19 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कोसी बराज के 66 गेटों, होइस्टिंग अरेंजमेंट, ईओटी, मोनो क्रेन और संबंधित यांत्रिक उपकरणों के रखरखाव और मरम्मत के लिए सरकार ने 27 करोड़ 78 लाख 54 हजार 336 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। यह […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें