
बगहा : सिविल कोर्ट परिसर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. कोर्ट कैंपस में मौजूद दुकानों में लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसकी चपेट में आकर दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं.लोगों के मुताबिक, आग लगने के दौरान गैस सिलिंडर ब्लास्ट होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिससे कारण आग तेजी से फैल गई. हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पा रहा है.घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है .

