
पटना के राजा बाजार स्थित पारस हॉस्पिटल में 15 वर्षीय युवक विशाल की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा.लोगों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण युवक की जान गई. गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की है वहां खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया.परिजनों का आरोप है कि युवक को वेंटिलेटर पर रखकर लगातार पैसे वसूले जा रहे थे और यहां तक कि किडनी निकालने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है. युवक फुलवारी शरीफ इलाके में क्रिकेट खेल रहा था, तभी दोस्तों के बीच हुए विवाद में उसे चोट लगी थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

