
मुजफ्फरपुर: पहाड़चक गांव के समीप बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान सात वर्षीय एक बालक की डूबने से मौत हो गई.इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.मृतक की पहचान गांव के ही नरेश सहनी के पुत्र नवलेश कुमार के रूप में की गई है. नवलेश गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था और इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई.स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालक के शव को नदी से बाहर निकाला गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.मृतक की मां बबीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

