
लालू की बड़ी बेटी सांसद मीसा भारती ने कहा है कि हम लोग हवा में बात नहीं करते हैं महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है और तेजस्वी यादव बिहार के नये मुख्यमंत्री बनेंगे.क्योंकि युवाओं ने और सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हम लोगों को समर्थन किया है और दूसरे चरण में भी हम लोगों को बिहार के लोगों का पूरा समर्थन मिलने जा रहा है .मीसा ने कहा सम्राट चौधरी क्या बोलेंगे की महागठबंधन जीत रही है जब उनसे पूछा गया कि सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ पाएगा.उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने अकेले इन लोगों के नाक में दम कर रखा है. तेजस्वी यादव ने नौकरी रोजगार के बाद पर लोगों से वादा किया और कहा है कि हम आएंगे और 20 महीने में सारे वादों को पूरा कर लेंगे.

