
सुपौल: हरिरहा पंचायत के सीतापुर वार्ड संख्या एक में घर के आगे खेल रही दो बच्चियां पास के पोखर में डूब गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.मृत बच्चियों की पहचान हरिरहा पंचायत के सीतापुर वार्ड एक निवासी सुरेश मेहता की 11 वर्षीय पुत्री प्रीति प्रिया तथा राजेश कुमार मेहता की 9 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है. दोनों बच्चियां आपस में सहेलियां थीं और घर के सामने खेल रही थीं.इसी दौरान खेल-खेल में वे पास स्थित पोखर के किनारे पहुंच गईं. पैर फिसलने के कारण दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं.ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों को पोखर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी आनन-फानन में परिजनों ने दोनों बच्चियों को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

