मुख्यमंत्री से अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के निदेशक ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कक्ष में स्पेश एप्लीकेशन सेंटर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के निदेशक श्री निलेश एम० देसाई ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने निलेश एम० देसाई को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। निलेश एम० देसाई ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, स्पेश एप्लीकेशन सेंटर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक दीपक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि एवं मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह उपस्थित थे।

Next Post

चंडीगढ़ में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में बिहार महिला टीम ने कांस्य पदक जीता

Wed Feb 18 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट में बिहार महिला कबड्डी टीम ने कांस्य पदक जीत कर बिहार राज को गौरवान्वित किया।विदित हो कि विगत वर्ष भी बिहार राज्य की सिविल सर्विसेज महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था।इन दोनों प्रतियोगिताओं […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें