राजस्व पदाधिकारी 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गोपालगंज : बरौली अंचल में पदस्थापित राजस्व पदाधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई के से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.पूरा मामला गोपालगंज जिले के बरौली अंचल कार्यालय से जुड़ा हुआ है, जहां पदस्थापित राजस्व पदाधिकारी विजय सिंह को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 6 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है .मिली जानकारी के अनुसार, बघैची गांव निवासी शैलेंद्र कुमार का करीब 9.9 डिसमिल जमीन के दाखिल–खारिज से संबंधित मामला लंबित था,और इस दाखिल–खारिज के एवज में राजस्व पदाधिकारी द्वारा पहले 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी.बाद में बातचीत के दौरान रिश्वत की राशि घटाकर 6 हजार रुपये तय की गई. रिश्वत देने में असमर्थ शैलेंद्र कुमार ने निगरानी विभाग से संपर्क किया और पूरे मामले की लिखित शिकायत निगरानी थाना में दर्ज कराई. जैसे ही राजस्व पदाधिकारी विजय सिंह ने परिवादी से रिश्वत की रकम स्वीकार की, उसी समय निगरानी टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व की बधाई और शुभकामनायें दी

Wed Jan 14 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को अपनी बधाई और शुभकामनायें दी हैं।मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व लोगों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लायेगा। मकर […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें