वैशाली : वरमाला के दौरान खूब चली कुर्सियों और लाठी,दूल्हे के तीन रिश्तेदार घायल

वैशाली : राघोपुर जुड़ावनपुर थाना के बरारी गांव में एक शादी समारोह में वरमाला के दौरान हिंसक झड़प हुई.पूरी घटना 8 मई की है जहाँ बख्तियारपुर रानी सराय से आई बारात संतोष साह के घर पहुंची थी.वरमाला के समय कुछ युवक मोबाइल से फोटो खींच रहे थे. गांव के कुछ लड़कों ने उन्हें फोटो खींचने से मना किया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया.मामला इतना बढ़ गया कि बराती और शराती में रन शुरू हो गया ,झड़प में दूल्हे के तीन रिश्तेदार घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग दो-तीन युवकों को पकड़कर पीट रहे हैं। ताबड़तोड़ कुर्सियां बरसा रहे हैं, मारपीट में लाठी-डंडे और रसोई में इस्तेमाल होने वाले छनौते का प्रयोग किया गया। अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Next Post

पटनासिटी : नहर में तैरता हुआ शव वरामद

Tue May 13 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पटनासिटी : अगम कुआं थाना अंतर्गत छोटी पहाड़ी में नव निर्माण नाले में सनी कुमार पांडे नामक युवक की शव बरामद हुई है. अगम कुआं थाना घटना स्थल पर पहुंच कर सनी कुमार पांडे को जेसीबी के द्वारा उनके लाश को निकाला गया. कल […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें