मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देशवासियों को होली की दी शुभकामनायें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनायें दीं हैं।मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिन्दगी में खुशियों का नया रंग लेकर आयेगा। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-स‌द्भाव का व्यवहार रखते हैं। लोग आपस में मिल-जुलकर खुशियाँ बाँटते हैं।मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक स‌द्भाव के साथ मनाने की अपील की।

Next Post

2 महीने में भ्रष्टाचार से जुड़े 28 मामले दर्ज, वर्ष 2024 से 28 गुना ज्यादा

Tue Mar 3 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के स्तर से वर्ष 2026 में जनवरी और फरवरी मिलाकर भ्रष्टाचार से जुड़े 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह वर्ष 2024 में जनवरी-फरवरी के दौरान की गई कार्रवाई से 28 गुना और 2025 में हुई कार्रवाई से […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें