वैशाली : यज्ञ में छेड़खानी के बाद जमकर हुआ बवाल

वैशाली : बेलसर थाना के मिश्रौलिया में कल से शुरू हुए यज्ञ में हुई छेड़खानी के बाद जमकर बवाल हुआ.जिससे मामला फायरिंग तक पहुंच गया और दो समुदाय के बीच टकराव की स्थिति उतपन्न हो गई.दरअसल मिश्रौलिया में कल से नौ दिवसीय यज्ञ शुरू हुआ है जिसके मेला में मुस्लिम समुदाय के कुछ युवक पहुंचे थे जिनपर आरोप है कि उन युवकों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी की जिसका यज्ञ में शामिल गांव के लड़कों ने विरोध किया और विवाद के बाद सभी युवकों को भगा दिया गया .युवकों ने छेड़खानी करने वाले युवकों को मेला से भगाया था उसी में से एक युवक के घर पर मुस्लिम समुदाय के युवक दर्जनों बाइक और अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ पहुच गए और हंगामा के साथ गाली गलौज करने लगे.

घर वालो और ग्रामीणों का भी आरोप है कि कई युवकों के पास हथियार भी था जो फायरिंग भी कर रहे थे. लेकिन तभी घर मालिक विजय मिश्रा ने अपने लाइसेंसी हथियार से उपद्रवियों पर फायरिंग की और जब ग्रामीण जुटने लगे तब उपद्रवी युवक मौके से फरार हो गए. इस दौरान मौके पर ही उपद्रवी अपनी 11 बाइक छोड़कर भाग गए वही ग्रामीणों ने एक युवक को भी पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है.इधर घटना की सूचना मिलते ही बेलसर के साथ साथ आधा दर्जन थानों की पुलिस और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे जिसके बाद मामला शांत हुआ.पुलिस ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है . यज्ञ स्थल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.पुलिस ने कहा कि स्थिति नियत्रण में है .

Next Post

शहीद सूरज नारायण सिंह को मिले भारत रत्न-आनंद मोहन

Thu Jun 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email दरभंगा :आनंद मोहन ने कहा शहीद सूरज नारायण सिंह को मिलना चाहिए भारत रत्न . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा मे गुरुवार को दरभंगा आ रहे है. शहीद सूरज नारायण सिंह के स्मृति सभा मे भाग लेने कल बिहार […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें