
किशनगंज : कोचाधामन के दस्तकखोल गांव में दहेज लोभियों की बर्बरता का एक और मामला सामने आया है.यहां हुए विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर चूल्हे में खौल रहा माड फेंक दिया, जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई.उसे गंभीर हालत में पीड़िता को किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है .पीड़िता नफीसा खातून की शादी लगभग आठ वर्ष पहले दस्तकखोल निवासी अजीजुल हक से हुई थी. परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही नफीसा को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था मारपीट और मानसिक उत्पीड़न की घटनाएं अक्सर होती रहती थीं. नफीसा के मामा श्याम मोहम्मद ने बताया कि घटना उस समय हुई जब नफीसा रसोई में खाना बना रही थी.इसी दौरान पति अजीजुल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. आरोप है कि गुस्से में अजीजुल ने चूल्हे पर रखी खौलते माड की हांडी उठाई और सीधे नफीसा के चेहरे पर फेंक दी. अचानक घटना से महिला बुरी तरह चिल्लाने लगी और वहीं गिर पड़ी. डॉक्टरों ने बताया कि उसके चेहरे और मुंह पर गहरे जलन के निशान हैं और स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है.

