
आज नीतीश आखरी कैबिनेट कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त और इस बैठक में वर्तमान कैबिनेट भंग करने की सिफारिश की गई है.सीएम ने सभी मंत्री नेता और कर्मचारी का आभार किया और अपनी भावनाओं को वयक्त किया.जिसके बाद अब सरकार के औपचारिक रूप से समाप्त होने का रास्ता साफ हो गया है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपेंगे.इस बार सत्ता की कमान भाजपा के हाथों में जाएगी और पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा तय किया जाएगा.नीतीश कुमार का कार्यकाल बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में देखा जाता है. उनके नेतृत्व में राज्य ने बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में कई बदलाव देखे. ऐसे में उनका इस्तीफा और कैबिनेट का भंग होना बिहार की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत का संकेत दे रहा है.

