
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार, 14 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं.जहां 14 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक के पहले सीएम आवास में हलचल तेज हो गई है. बिहार सरकार के कई मंत्रियों के अलावा कई विधायक भी सीएम से मिलने पहुंच रहे हैं.सीएम हाउस के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.jdu के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, भले ही वे अब उस पद पर नहीं हैं.14 तारीख को सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल की मीटिंग करेंगे. उसके बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. जिसके बाद नए मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जाएगी. अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह सवाल हर किसी के मन में है.

