मुख्यमंत्री का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा – श्याम रजक

मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर श्याम रजक ने साफ कहा कि NDA में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है. उन्होंने कहा कि गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और सभी नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं,उन्होंने कहा कि NDA के सभी घटक दल चाहे BJP हो, JDU हो या अन्य सहयोगी, सभी मिलकर बैठ कर फैसले लेते हैं. श्याम रजक ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला NDA के शीर्ष नेता ही करेंगे और उन्होंने दोहराया कि नीतीश कुमार गठबंधन के सर्वमान्य नेता हैं और उनके नेतृत्व में ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा .निशांत कुमार के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर श्याम रजक ने कहा कि वे शिक्षित, सक्षम और संगठन की समझ रखने वाले व्यक्ति हैं. कार्यकर्ताओं में उनके प्रति सम्मान है, लेकिन सिर्फ चाहने से कुछ नहीं होता अंतिम फैसला NDA नेतृत्व ही करेगा.

Next Post

सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति - मुख्यमंत्री

Sun Apr 12 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० आशा भोसले प्रख्यात पार्श्व गायिका थीं। उन्हें पद्म विभूषण तथा दादा साहब फाल्के जैसे पुरस्कारों से सम्मानित […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें