सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० आशा भोसले प्रख्यात पार्श्व गायिका थीं। उन्हें पद्म विभूषण तथा दादा साहब फाल्के जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक प्रतीक के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी। उनका जाना भारतीय संगीत के एक युग का अंत है। उनका निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Next Post

नीतीश के करीबी जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय की बढ़ी मुश्किलें

Sun Apr 12 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email गोपालगंज – नीतीश के करीबी माने जाने वाले जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय ऊर्फ पप्पू पाण्डेय की मुश्किलें बढ़ गई है . भू माफियाओ को संरक्षण देने के मामले में वारंट जारी कर दिया गया है . पुलिस विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पाण्डेय, […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें