
अररिया : नरपतगंज प्रखंड के खाबदा कन्हैली मध्य विद्यालय की पदस्थापित शिक्षिका शिवानी कुमारी की अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है . यह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिवानी अपनी स्कूटी से स्कूल आ रही थीं, तभी दो बाइक सवार अपराधियों ने उनकी कनपटी में गोली मार दी. गोली लगते ही वे सड़क पर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई .घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को तुरंत सदर अस्पताल अररिया ले गए, लेकिन प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. स्थानीय निवासी ने बताया कि मैं अपने खेत में काम कर रहा था कि अचानक कुछ लोग स्कूल की ओर भागते दिखे. मैं भी दौड़ा तो देखा कि शिक्षिका मैडम खून से लथपथ सड़क पर पड़ी हैं. हमलोगों ने फौरन उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका.

