मुंगेर से मिर्जा चौकी का सफर होगा बेहद आसान, अप्रैल में पूरा होगा टू-लेन सड़क निर्माण का काम

बहुप्रतिष्ठित भागलपुर से मिर्जा चौकी तक पेल सोल्जर के साथ बन रही दो लेन वाली सड़क का निर्माण कार्य अप्रैल 2026 में पूरा हो जाएगा। इस सड़क के बन जाने से स्थानीय नागरिकों को जाम समेत दूसरी अन्य कई समस्याओं से स्थाई तौर पर छुटकारा मिल जाएगा। वहीं मुंगेर से भागलपुर के बीच आने-जाने वाले लोगों को यात्रा में भी काफी सहूलियत मिलेगी।
भागलपुर से मिर्जा चौकी को जोड़ने वाली तत्कालीन पांच मीटर चौड़ी सड़क वर्ष 2018 में आई बाढ़ के बाद कई स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क पर जगह-जगह पानी बहने लगने के कारण इसकी स्थिति दिन ब दिन बदतर होती जा रही थी। इस सड़क पर ट्रैफिक का इतना दबाव रहता है कि मुंगेर से भागलपुर, भागलपुर से कहलगांव और उसके आगे तक की यात्रा करने में यात्रियों को काफी चुनौती आती है। मौजूदा सड़क के निर्माण के लिए भागलपुर इंडस्ट्री ट्रक एसोसिएशन के साथ दूसरे कई संगठनों और अन्य जिलों के प्रमुख लोगों ने अलग-अलग मंचों से आवाज भी उठा चुके हैं। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने संपूर्ण सड़क को 10 मीटर चौड़ी कर दो लेन विद पेव्ड शोल्डर सड़क बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर राज्य सरकार ने स्वीकृति के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को भेजा। एनएचएआई की ओर से हरित क्षेत्र मार्ग पर सड़क निर्माण की योजना थी, इसीलिए प्राधिकरण की ओर से उपरोक्त सड़क के लिए पर्याप्त राशि की स्वीकृति नहीं दी गई।
पहले से मौजूदा रोड के निर्माण के लिए फिर से प्राक्कलन तैयार कर केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया। साथ ही इस सड़क से आवागमन के दौरान होने वाली समस्या को देखते हुए राज्य सरकार इसका समाधान निकालने में निरंतर प्रयासरत रही है। नतीजा भारत सरकार की ओर से इस संपूर्ण मौजूदा सड़क के लिए न सिर्फ 10 मीटर चौड़ीकरण की स्वीकृति दी गई बल्कि ओवरटॉप करने वाले हिस्से को एक मीटर तक रेज करने, ढलाई वाली सड़क के रूप में विकसित करने की अनुमति भी जारी कर दी गई।
पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं का कहना है कि पहले पैकेज में मुंगेर से भागलपुर के बीच सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे पैकेज में 566.15 करोड़ की लागत से भागलपुर से मिर्जा चौकी के बीच 47.714 किलोमीटर लंबी सड़क का काम अप्रैल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मुंगेर से मिर्जा चौकी के बीच करीब 120 किमी लंबा सफर लोग मुश्किल से डेढ़ से दो घंटे में पूरा कर पाएंगे।

Next Post

टीचर ऑफ द मंथ’ के तहत राज्‍य के 22 शिक्षक हुए चयनित

Thu Mar 26 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email शिक्षा विभाग ने ‘टीचर ऑफ द मंथ’ के तहत फरवरी माह में राज्‍य के 22 शिक्षकों का चयन किया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्‍य सचिव ने राज्‍य के चयनित शिक्षकों को प्रशस्‍ति पत्र देकर सम्‍मानित किया है।विदित हो क‍ि राज्‍य सरकार ने सरकारी […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें