टीचर ऑफ द मंथ’ के तहत राज्‍य के 22 शिक्षक हुए चयनित

शिक्षा विभाग ने ‘टीचर ऑफ द मंथ’ के तहत फरवरी माह में राज्‍य के 22 शिक्षकों का चयन किया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्‍य सचिव ने राज्‍य के चयनित शिक्षकों को प्रशस्‍ति पत्र देकर सम्‍मानित किया है।विदित हो क‍ि राज्‍य सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को प्रोत्‍साहन देने के लिए ‘टीचर ऑफ द मंथ’ से सम्‍मानित करने का निर्णय लिया है। ताकि प्रखंड स्‍तर पर बेहतर करने वाले शिक्षकों को प्रशस्‍ति पत्र से सम्‍मानित किया जा सके।

इसके लिए प्रत्‍येक माह में 1 से 10 तारीख तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि निर्धारित किया गया है। इसके बाद शिक्षकों के असाधारण शिक्षण कौशल, समर्पण, छात्रों पर सकारात्मक प्रभाव और स्कूल/शिक्षा विभाग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के आधार पर उनका चयन किया जाता है। ‘टीचर ऑफ द मंथ’ के तहत फरवरी माह में राज्‍य के 22 शिक्षकों का चयन किया गया है, जिसमें भोजपुर जिले के 9, खगडि़या जिले के 6, मुजफ्फरपुर जिले के 3, समस्‍तीपुर जिले के 1, मधेपुरा जिले के 1, किशनगंज जिले के 1 और कैमूर के 1 शिक्षक शामिल है। इन चयनित शिक्षकों को अपर मुख्‍य सचिव डॉ. बी राजेंद्र ने प्रशस्‍ति पत्र देकर सम्‍मानित किया है। शिक्षा विभाग ने एससीएस द्वारा जारी प्रशस्‍ति पत्र को संबंधित शिक्षकों के विद्यालयों में भेज दिया गया है।

Next Post

गांधी मैदान में दिखी चकाचक ग्रामीण सड़कों से बदल रही गांवों की तस्वीर

Thu Mar 26 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email बिहार के गौरवशाली इतिहास और अस्मिता के महापर्व “बिहार दिवस” के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय भव्य समारोह में उत्साह और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस राज्यस्तरीय आयोजन में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा स्थापित […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें