डेढ़ साल की बच्चे की मां ने की प्रेमी से शादी

समस्तीपुर : डेढ़ साल की बच्चे की मां ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली है . दोनों के बीच 2 साल से अफेयर चल रहा था. काफी समझाने के बाद भी वो नहीं मानी, यहां तक की अपने बच्चे को भी साथ रखने को तैयार नहीं थी. जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों ने शादी कर ली है . इस शादी का वीडियो हो रहा वायरल. पूरा मामला अंगार घाट थाना क्षेत्र के बिरनामा सुपौल गांव का है.

उजियारपुर के भगवानपुर देसुआ वार्ड-7 की रहने वाली अंजली कुमारी की शादी साढ़े तीन साल पहले वैशाली के जंदाहा निवासी महेश कुमार के साथ हुई थी.महेश गांव में छोटा सा कारोबार करता था. शुरू में सब ठीक-ठाक रहा, इस दौरान अंजलि को एक पुत्र भी हुआ, लेकिन उसकी मौत हो गई.

पहले बच्चे की मौत के 6 महीना बाद उसने दूसरे बच्चे को भी जन्म दिया. इस दौरान वह ज्यादातर अपने मायके में ही रहती थी. पति कभी-कभी मिलने आता था. इस बीच मायके से 2 किलोमीटर दूर सुपौल गांव के साजन कुमार से उसकी दोस्ती हुई. साजन फोटग्राफी का काम करता था. अंजली के गांव में आना जाना था. फोटोग्राफी के दौरान ही दोनों की जान पहचान हुई, फिर नजदीकियां बढ़ गईं और अक्सर मिलने-जुलने लगे .पत्नी के अफेयर की जानकारी जब महेश को मिली तो उसने आपत्ति जाताया. उस पर ससुराल चलने के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन जाने को तैयार नहीं हुई.दोनों परिवार के लोगों ने भी समझाया. फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ और फिर दोनों शादी कर ली .

Next Post

तीसरे दिन द्वितीय पाली में डीएम द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

Fri Feb 6 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email नवादा : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा–2026 के तीसरे दिन आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को द्वितीय पाली में जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश द्वारा टीएस कॉलेज, हिसुआ एवं इंटर स्कूल, हिसुआ स्थित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें