मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनायें दी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। नवरात्रि के पूरे नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व है। मां दुर्गा भक्तों और साधकों में शक्ति का संचार कर करूणा और परोपकार के द्वारा प्राणियों का कल्याण करती हैं।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि नवरात्रि पर्व को पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मिल जुलकर मनायें।

Next Post

तुतला भवानी का होगा कायाकल्प

Mon Sep 22 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक और प्राकृतिक आस्था स्थल तुतला भवानी अब एक नए रूप और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होने जा रहा है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से यहां का कायाकल्प होने […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें