
बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी जी आपकी राजनीति समाजवाद नहीं जातिवाद के रास्ते परिवारवाद की रोटी सेकने का माध्यम है ये पूरा देश जान गया है .लालू यादव जी और उनके परिवार को यह याद कराना आवश्यक है कि जिस ‘समाजवाद’ की दुहाई वे वर्षों से देते आए हैं, वह दरअसल एक विशेष जाति तक सीमित और संकुचित है.समाजवाद की आड़ में इन्होंने वर्षों तक एक जाति विशेष को साधा और शेष समाज को हाशिये पर डालकर अपने राजनीतिक स्वार्थ की रोटियाँ सेंकीं है .

