राजकीय पोलिटेकनिक के छात्र-छात्राओं का मारूति सुजुकी इंडिया में नियोजन

बिहार के राजकीय पोलिटेकनिक संस्थानों के 2025 बैच के छात्र-छात्राओं ने तारामंडल, पटना में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है, जहाँ देश की अग्रणी आटोमोबाइल निर्माता कम्पनी मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा पोलिटेकनिक संस्थानों के ‘‘फायर टेक्नोलाजी एण्ड सेफ्टी’’ शाखा के 04 छात्रों को रू0-4.75 लाख के वार्षिक पैकेज पर जूनियर इंजीनियर ट्रेनी के पद के लिए चयन किया गया है। चयनित छात्र-छात्राओं का विवरण इस प्रकार है- ग्यान वैभव, सुरभी कुमारी सिन्हा, नीतीश कुमार (राजकीय पोलिटेकनिक बरौनी, बेगुसराय) एवं राज शेखर (राजकीय पोलिटेकनिक, मुंगेर)।
पूर्व में भी दिनांक-18 अप्रैल, 2025 को तारामंडल, पटना में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में मारूति सुजुकी इंडया लिमिटेड द्वारा पोलिटेकनिक संस्थानों के ‘‘मैकेनिकल/आटोमोबाइल’’ शाखा के 09 छात्रों का चयन किया गया है।
इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन आई०आई०टी० पटना के सहयोग से विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा किया गया। विभाग छात्र-छात्राओं को बेहतर कैरियर अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है।
विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार के माननीय मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Next Post

पटना : खादी मॉल में जीआई टैग प्राप्त जर्दालु आम बिक्री केंद्र की स्थापना

Mon Jun 9 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पटना : भागलपुर में उत्पादित जीआई टैग प्राप्त जर्दालु आमों को शहरी उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंचाने की दिशा में, बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने जून माह में खादी मॉल परिसर में जर्दालु आम बिक्री केंद्र की स्थापना की है। यह बिक्री केंद्र […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें