
भोजपुरी अभिनेता और भरतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी का बड़ा बयान. चिराग पासवान के चुनाव लड़ने और मुख्यमंत्री बनने पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा की वह हमारे घटक दल के बहुत प्रमुख नेता हैं. निश्चित तौर पर उनका जो निर्णय होगा उस निर्णय को लेकर हम लोग बाद में सोचेंगे. जातिगत गणना कराए जाने को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव क्रेडिट ले रहे है इस पर उन्होंने कहा कि पहले इन लोगों ने क्यों नहीं कराया .भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के भारतीय जनता पार्टी में आने और चुनाव लड़ने पर कहा कि अभी कुछ दिन इंतजार कीजिए.राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा यह कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी साइड लाइन कर देगी,इस पर मनोज तिवारी ने कहा किसी की इतनी हैसियत नहीं है कि नीतीश कुमार को कभी साइड लाइन कर दे .

