
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ‘टीम तेज प्रताप’ नाम से एक नया राजनीतिक मंच तैयार किया है. उन्होंने अपने समर्थन में पांच क्षेत्रीय दलों का गठबंधन बनाया है. राष्ट्रीय जनता दल समेत कांग्रेस को भी इसमें शामिल होने का निमंत्रण दिया है.बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तेज प्रताप ने अपना एक नया सियासी मंच बनाया है. तेज प्रताप ने पांच क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया है.तेज प्रताप के गठबंधन में विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम), प्रगतिशील जनता पार्टी (पीजेपी), वाजिब अधिकार पार्टी और संयुक्त किसान विकास पार्टी शामिल हैं. जिससे बिहार चुनाव 2025 में बड़ा उलटफेर हो सकता है. उन्होंने महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की और ‘टीम तेज प्रताप यादव’ नाम से सोशल मीडिया के जरिए जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है .

