बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप

दरभंगा :लहेरियासराय थाना स्थित बाल सुधार गृह में एक किशोर भरत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे जिला प्रशासन में हड़कंप सी मच गयी है. मृत किशोर मोबाइल की चोरी के एक मामले में बंद था. शनिवार की सुबह वह शौचालय में फंदे से लटका हुआ मिला .घटना की जानकारी मिलते ही दरभंगा के डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी मौके पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है . फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या किसी ने उसकी हत्या की है . प्रशासन ने सुधार गृह के कर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है.

Next Post

मुस्लिम समाज ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का किया फैसला ,अब क्या होगा तेजस्वी का ?

Sun Oct 12 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मोतिहारी : बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है वहीं पूर्वी चंपारण जिले के मुस्लिम समाज के विभिन्न संगठन और नेताओं ने एक आपात बैठक कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है. इस कार्यक्रम में मुख्य […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें