
मोतिहारी : बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है वहीं पूर्वी चंपारण जिले के मुस्लिम समाज के विभिन्न संगठन और नेताओं ने एक आपात बैठक कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे जदयू के एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि लालू का एमवाई समीकरण इस बार कोई काम नहीं आने वाला है क्योंकि अबतक लालू प्रसाद मुसलमानों को डराकर धमकाकर वोट लेते थे और अब तेजस्वी यादव को मुस्लिम नेताओं को नाम लेने में भी परहेज होता है. इस लिए अब एम् -वाई समीकरण नहीं है और अब मुसलमान काम पर वोट करता है और एकबार फिर से नितीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने को फैसला लिया है .

