72 घंटे में खुला 4 वर्षीय कृष्ण कुमार अपहरण का राज

कटिहार : कुर्सेला थाना में मंगलवार की सुबह लापता हुए चार वर्षीय बालक कृष्ण कुमार की बरामदगी से पूरे इलाके में खुशी की लहर आ गई है. पुलिस ने तत्परता का परिचय देते हुए 72 घंटे के भीतर बच्चे को भागलपुर जिले के ततारपुर से सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने इस मामले में दो अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य अपहरणकर्ता की तलाश जारी है.डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई थी. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की और भागलपुर जिले के ततारपुर क्षेत्र से चार वर्षीय कृष्ण कुमार को सकुशल बरामद कर लिया गया. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अपहरण फिरौती की मंशा से किया गया था.

बच्चे के सकुशल मिलने की खबर जैसे ही गांव पहुँची, परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई. परिजनों ने कटिहार पुलिस, डीएसपी रंजन कुमार सिंह और कुर्सेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार घर आकर भरोसा दिलाते रहे कि बच्चा सुरक्षित मिल जाएगा. आखिरकार पुलिस ने अपने वादे को पूरा किया है .वहीं nda विधायक प्रत्याशी विजय सिंह ने भी पुलिस की तत्परता और सफलता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सुशासन सरकार में अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस ने तत्परता दिखाई, वह प्रशंसनीय है.

Next Post

NDA पहले चरण मे 100 सीटे जीतेगी- शाहनवाज हुसैन

Fri Nov 7 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बांका : पहले चरण के चुनाव समाप्त होने के बाद बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन ने बड़ा दवा करते हुए उन्होंने कहा की जिस तरह बम्पर वोट प्रतिशत हुआ है उसमे महागठबंधन पूरी तरह हारने जा रही है और nda को भारी बहुमत मिल रहा […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें