
बेगूसराय में घर पर चढ़कर पत्थरबाजी और मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आने से मचा हडकंप . स्कापियों सवार दबंग घर पर पंहुचते है फिर दरवाजे पर बैठे लोगों पर ईंट पत्थर बरसाते हुए दाखिल होते हैं और फिर लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर देते हैं , और बाद में पर फरार हो जाते हैं.पुरी घटना को पूर्वज की जमीन के हिस्सेदारी को लेकर अंजाम दिया गया है. इस मारपीट में अमरौर किरतपुर के पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, प्रभाकर रमण, सूरज कुमार एवं दिवाकर सिंह उर्फ छोटू घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार सिंह एवं प्रभाकर रमण की स्थिति गंभीर रहने के कारण पटना रेफर कर दिया गया है। पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है.इस घटना में चार लोग घायल हुए, जिसमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

