पूर्णिया : एक शातिर साइबर ठग गिरफ्तार

पूर्णिया : साइबर थाना पुलिस ने एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से एक लैपटॉप और दो मोबाइल बरामद किया है . साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभिषेक कुमार चौबे द्वारा साइबर थाना में सूचना दिया गया था कि किराकृक एप के द्वारा सीमांचल ट्रेडिंग के यूपीआई आईडी से उनके एकाउंट से पंद्रह लाख रुपए निकाल लिया गया है . सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने एक टीम बनाकर पूर्णिया के सहायक खजांची हाट थाना क्षेत्र के रजनी चौक के समीप छापेमारी की .

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि वहां एक सीमांचल ट्रेडिंग के नाम से एक काउंटर चल रहा था.जहां यासिर आरफात नाम का एक युवक यह काउंटर चला रहा था . पुलिस ने युवक के पास से एक लेपटॉप और दो मोबाइल भी बरामद किया है. पुलिस ने जब जांच की तो मोबाइल का नंबर वहीं था जिस नंबर से फ्रॉड किया गया था . वहीं डीएसपी ने बताया कि जब जांच पड़ताल की गई तो इस नाम पर अलग अलग जगहों पर फ्रॉड का पांच हजार केस दर्ज है और इस ऐप से दो से तीन करोड़ रुपया फ्रॉड किया गया है .

Next Post

पीएम मोदी के स्वस्थ भारत के सपने को साकार कर रहे हैं-मगंल पांडे

Wed Jun 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email खगड़िया : स्वास्थ्य मंत्री मगंल पांडे ने कहा की पीएम मोदी के स्वस्थ भारत के सपने को साकार कर रहे हैं. मगंल पांडे ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा का विस्तार गांव तक हो, इसको लेकर हमारी सरकार प्रयासरत है.पीएम मोदी का सपना है कि […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें