नियमावली में संशोधन होने के बाद होगा शिक्षकों का स्थानांतरण

शिक्षकों के स्थानांतरण करने के लिए शिक्षा विभाग नियमावली में संशोधन कर रहा है। नियमावली संशोधित होने के बाद ही शिक्षकों के स्थानांतरण करने के लिए ऑन लाइन आवेदन लिए जाएंगे।शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को सूचना जारी कर कहा है कि शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए नियमावली में संशोधन करने का कार्य प्रक्रियाधीन है। संशोधित नियमावली की अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद ही शिक्षकों से स्थानांतरण के लिए ऑन लाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसकी सूचना बाद में दी जाएगी। स्थानांतरण के लिए भौतिक रूप से आवेदन पत्र जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए ऑन लाइन प्राप्त होने वाले आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा।

Next Post

गयाजी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित होगा विष्णुपद मंदिर

Sat Oct 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email गयाजी में विश्वनाथ कॉरिडोर, वाराणसी की तर्ज पर विष्णुपद मंदिर क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। इसके लिए मुख्य परामर्शी के तौर पर अहमदाबाद के एचसीपी डिजाइन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट का मनोनयन किया गया है। इस पर होने वाले वहन की स्वीकृति कैबिनेट से दी […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें