
भागलपुर : नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने कहा की 12 जून को गोपालपुर थानांतर्गत करचीरा गाँव में मो रिजवान नामक व्यक्ति को अपराधकर्मी के द्वारा गोली मारे की सूचना प्राप्त हुई सूचना मिलते ही तत्काल गोपालपुर थाना टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को ईलाज हेतु अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ ईलाज के क्रम में उक्त जख्मी व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया. घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की गई कांड की संवेदनशीलता को देखते हुए नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार के द्वारा तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया जिसमें थानाध्यक्ष नवगछिया, गोपालपुर, रंगरा व अन्य पदाधिकारी एवं डीआईयू टीम को शामिल किया गया.
उक्त गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर घटना के महज 01 घंटे के अंदर कांड के मुख्य आरोपी गोपालपुर के करचिरा निवासी शूटर अनिल कुमार राय उर्फ मकरा मंडल पिता जय प्रकाश मंडल को बहियार से गिरफ्तार किया गया .गिरफ्तारी के बाद उक्त अभियुक्त के निशानदेहीं पर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार, कारतूस एवं खोखा उसके घर से बरामद किया गया .गिरफ्तार अभियूक्त अनिल मंडल ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना का कारण मृतक रिजवान एवं इनकी पत्नी के बीच अवैध संबंध बताया है. इस संबंध में गोपालपुर थाना में आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

