
नवादा: पूर्व राज्यमंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव एवं वर्तमान विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र अखिलेश यादव का सड़क हादसे में निधन हो गया. कल संध्या करीब 6 बजे अपने आवास के समीप निजी वाहन से बरगद के पेड़ में टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे .हादसे के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में उन्हें पटना स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है.

