पूर्व विधायक पप्पू खान को मिली जान मारने की धमकी

नालंदा : बिहार शरीफ राजद के पूर्व विधायक पप्पू खान को जान मारने की धमकी मिली है ,उन्होंने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजद और कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए .उन्होंने कहा की राजद अब लालू जी की पार्टी नही रही और तेजस्वी यादव नेता बनने लायक ही नही है. सिर्फ मुलमानों को डराने का काम किया है नीतीश जी के राज में एक भी दंगा नही हुआ बिहार के 18 प्रतिशत मुसलमान बिल्कुल सुरक्षित है. राजद और कांग्रेस सिर्फ मुसलमानों को डरा कर वोट लेती है. उन्होंने ने कहा की अब मुसलमान को समझ मे आ गया कि उनके चेहरे का इस्तेमाल सिर्फ फोटो खिंचाने के लिए किया जाता है इसके अलावे कुछ नही है. उन्होंने कहा ओवैसी साहेब को भाजपा का बी टीम कहते है. अब हम लोगों ने सोच लिया है राजद को हराने के लिए भाजपा से भी मिलना पड़े तो हम तैयार है. भजापा पार्टी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा आगे की रणनीति तैयार कर रहे है.

Next Post

कुख्यात अपराधी चंदू पासवान चढ़ा पुलिस के हत्थे

Mon Oct 20 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email समस्तीपुर : फरार बैंक आफ महाराष्ट्र लूटकांड का कुख्यात अपराधी चंदू पासवान चढ़ा पुलिस के हत्थे पिछले 4 महीने पहले हथकड़ी समेत हो कोट से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था . 20 जून को कोर्ट हाज़त से पुलिस को चकमा देकर […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें