
सीवान : बसंतपुर बाजार इलाके में एक रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे देह व्यापार कापुलिस ने भंडाफोड़ किया है .छापेमारी में 2 महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं.वहीं आपत्तिजनक स्थिति में युवक युवतियों को भी पकड़ा गया है. पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है.पुलिस को सूचना मिली थी कि बसंतपुर स्थित 2 मंजिला इमारत में स्थित किंग रेस्टोरेंट में देह व्यापार हो रहा है.
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी करने की तैयारी की और योजना के तहत सादे वेश में सिपाहियों को रेस्टोरेंट में कस्टमर बनाकर भेजा. वहां से सिग्नल मिलने पर पुलिस टीम ने छापा मार दिया।रेस्टोरेंट के अंदर दाखिल होते ही सभी हैरान रह गए. एक हाल को इस तरह तैयार किया गया था कि वहां आने वाले ग्राहकों को सब कुछ आसानी से मिल सके. सबसे पहले रिसेप्शन का काउंटर जहां से रेस्टोरेंट संचालित होते हैं.इसके आगे बढ़ने पर पार्टिशन कर केबिन बनाए गए थे.उसमें कंडोम आदि आपत्तिजनक वस्तुएं पड़ी थीं.वहीं एक जोड़ा आपत्तिजनक हालत में लेटा हुआ था .पुलिस को देखकर वहां मौजूद लड़के-लड़कियां भागने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने युवतियों और युवकों को पकड़ लिया है .

