
जदयू नेता अभिषेक झा ने कहा कि एनडीए की केंद्र की सरकार ने देश में जातीय जनगणना कराने का ऐतिहासिक फैसला लिया है.यह निश्चित रूप से यह स्वागत योग्य है. हमारे नेता आदरणीय नीतीश कुमार जी ने या हमारी पार्टी में लंबे समय से इस मांग को विभिन्न प्लेटफार्म पर उठाया है चाहे वह विधानसभा से प्रस्ताव पारित करवाना हो, सर्व दलीय सहमति बनानी हो, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचनी हो.ये पहले ही हो जाना चाहिए था, नहीं हो पाने की स्थिति में बिहार की सरकार ने अपने खर्चे पर प्रदेश में जातीय गणना कराई थी .अब केंद्र की सरकार ने यह फैसला लिया है. देर आए लेकिन दुरुस्त आए.

