
पटना के पुनपुन में बिहार का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज ‘लक्ष्मण झूला’ का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। पितृपक्ष मेला से पहले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी गयी है। यह पुल पर्यटन व रोजगार को बढ़ावा देगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पुनपुन नदी पर बने लक्ष्मण झूला का उद्घाटन किया।इसे बनाने में कुल 82 करोड़ 90 लाख 48 हजार रूपये खर्च हुए हैं।। लक्ष्मण झूला को पुनपुन का गौरव लोग मान रहे हैं। इसे देखने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से लोग पहुंचेंगे। अभी से ही इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। इसके उद्घाटन के मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधान पार्षद रविंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

