
गोपालगंज : रामकृपाल यादव ने कहा कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा महज़ एक छलावा है उससे कुछ नही होने वाला है . उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को बुलाया, जबकि उनके पुत्र ने सनातन धर्म को “डेंगू” कहकर हिंदू आस्था का अपमान किया था. यही नहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने बिहार के लोगों पर सवाल उठाते हुए यहाँ तक कह दिया कि बिहारी का डीएनए खराब है. उन्होंने ने कहा कि ऐसे लोगों को बिहार बुलाकर सम्मानित करना, बिहार और यहाँ की जनता का सीधा अपमान है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आज अराजक राजनीति के प्रतीक बन चुके हैं. आने वाले चुनाव में बिहार की जनता इस्लोगों को सबक सिखाएगी .

